दिवाली पर्व को लेकर शामली के नया बाजार में रौनक बढ़ गई है। बाजार की दुकानें रंग-बिरंगे गिफ्ट हैंपर्स, ड्राईफ्रूट और आकर्षक उपहारों से सजी हैं। यहां 100 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक के गिफ्ट हैंपर्स उपलब्ध हैं। इनमें ड्राईफ्रूट के आकर्षक पैक और कई तरह के उपहार शामिल हैं। सुबह से ही लोग रिश्तेदारों और परिचितों को दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।