फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: हाईवे किनारे पानी से भरी खाई में मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर बनतारा से सोमवार सुबह पानी से भरी खाई में एक अज्ञात युवक का शव मिला। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे नरेंद्र वाजपेयी की राइस मिल के पास सड़क किनारे पानी में शव पड़ा देखा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। फोरेंसिक यूनिट ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मृतक के फोटो आसपास के थानों में भेजे गए हैं। मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें