फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: सदापुर में ग्रामीण की गर्दन दबाकर हत्या

शाहजहांपुर में गांव सदापुर में बृहस्पतिवार को विवाद के दौरान रामकृपाल (49) की गर्दन दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। गांव निवासी सोबरन और उसके भाई शिवसरन ने पेड़ बेचे थे। पेड़ बिक्री के रुपये मिलने के बाद शिवसरन ने कहा था कि अब वह चैन की नींद सोएंगे। यह बात किसी ने सोबरन को बताई और कहा कि शिवसरन ने यह बात रामकृपाल के भाई ओमप्रकाश उर्फ नन्हें के सामने कही थी। इस पर सोबरन ओमप्रकाश को बुलाकर शिवसरन की बात की पुष्टि करने पहुंचा। बातचीत के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि सोबरन ने ओमप्रकाश को थप्पड़ मार दिए। भाई को पिटता देखकर रामकृपाल मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सोबरन ने रामकृपाल की गर्दन अपनी बगल में दबा ली और काफी देर तक नहीं छोड़ा। इससे रामकृपाल बेहोश होकर गिर पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें