फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: छात्रा अवनी बनीं एक दिन की बीएसए, समझी विभागीय कार्यप्रणाली

शाहजहांपुर में बालिका सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कंपोजिट विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी की कक्षा आठ की छात्रा अवनी को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) का प्रतीकात्मक पदभार सौंपा गया। छात्रा अवनी को यह अवसर देकर आत्मविश्वास बढ़ाने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराने की पहल की गई। मंगलवार को छात्रा अवनी एक दिन की बीएसए के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली को समझा और अधिकारियों, जिला समन्वयकों व कर्मचारियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग की प्राथमिकताओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी भी ली। जिला समन्वयक सोहन शुक्ला ने बताया कि यह पहल मिशन शक्ति और बाल विकास अभियानों के उद्देश्यों के अनुरूप बालिकाओं में आत्मविश्वास विकसित करने, नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने और उन्हें भविष्य में जिम्मेदार भूमिकाएं निभाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई। इस अनुभव के माध्यम से अवनी को शिक्षा विभाग के कामकाज को करीब से जानने का अवसर मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें