शाहजहांपुर जिले में बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक हुई करीब 35 मिलीमीटर बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। जलभराव के कारण सड़कों पर आवागमन बाधित हुआ। किसानों की धान की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है। लगातार नमी से धान के दाने खराब होने और कटाई में देरी की आशंका है।