शाहजहांपुर में सर्विलांस सेल, एसओजी और थानों की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने लोगों के खोए 151 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मोबाइल फोन को संबंधित व्यक्ति को लौटाया गया। बुधवार को पुलिस लाइन में हुई प्रेसवार्ता में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों के मोबाइल गुम होने पर ऑनलाइन पोर्टल या थानों में शिकायत दर्ज की गई थी। टीम ने 151 मोबाइल को बरामद किया है। खोए हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई।