शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र के अगरोली गांव की खुशी चौधरी ने तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने ईरान की पहलवान को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। खुशी के पिता रामफल चौधरी ने कहा कि बेटी की सफलता पर उन्हें गर्व है। बेटी ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है।