फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में जीएफ कॉलेज तो महिला वर्ग में विश्वविद्यालय की टीम जीती

शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जीएफ कॉलेज और महिला वर्ग में विश्वविद्यालय परिसर की टीम ने खिताब अपने नाम किया। विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में जीएफ कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसर की टीम के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। रोमांचक मुकाबले में जीएफ कॉलेज ने विश्वविद्यालय परिसर की टीम को 49-47 अंकों से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। महिला वर्ग में विश्वविद्यालय परिसर की टीम ने एकतरफा मुकाबले में जीएफ कॉलेज को 29-3 अंकों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में जीएफ कॉलेज, आर्य महिला पीजी कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज तिलहर और स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय परिसर की टीमों ने हिस्सा लिया। समापन में मुख्य अतिथि प्रोफेसर आदित्य कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. आलोक कुमार सिंह, निशांत सिंह, प्रो. अजीत सिंह चारग, डॉ. प्रांजल शाही आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें