फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ निकली विसर्जन यात्रा, युवाओं ने फोड़ी मटकी

Wed, 23 Sep 2026 11:46 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में महाराष्ट्र मराठा मंडल सदर की ओर से खिरनीबाग स्थित श्री रामचरन लाल धर्मशाला में स्थापित गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा मंगलवार को धूमधाम से निकाली गई। ढोल की थाप पर महिलाओं ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए नृत्य किया। कई स्थानों पर आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को विदाई दी।

शाम करीब पांच बजे जयकारों के बीच गणेश प्रतिमा को वाहन पर विराजमान कराया गया। इसके बाद विसर्जन यात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान महाकाल की झांकी चल रही थी। इसके पीछे युवा डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। खिरनीबाग में धर्मशाला के सामने, हाजी बिल्डिंग, आर्य महिला डिग्री कॉलेज समेत कई स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम हुए। 

शोभायात्रा मशीनरी मार्केट और घंटाघर होते हुए राजघाट चौकी स्थित गर्रा नदी पहुंची। यहां गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान सुदामा शिंदे, अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, हर्षित गुप्ता, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, अभिषेक कदम, आशीष गुप्ता, नीरज वाजपेयी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें