क्षेत्र के सुबखरी से सिदाही जाने वाली सड़क टूटकर गड्डे में तब्दील हो गई है। सड़क पर गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। आलम यह है कि सड़क के गड्ढों में जमा बारिश के पानी से आवागमन में दिक्कत हो रही है। सुबखरी-सिदाही सड़क की हालत खराब हो गई है। यह सड़क सुबखरी ग्राम पंचायत से सिदाही, जोगाराजा होते हुए कठिनइया नदी पुल के जरिए महुली-बस्ती की सड़क को जोड़ती है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिसमें बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है।