गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रविवार को महुली थाने में ग्राम चौकीदारों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में चौकीदारों को गांव की गतिविधियों पर नजर रखने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।गोष्ठी में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने ग्राम चौकीदारों से कहा कि गांव में होने वाली प्रत्येक महत्वपूर्ण गतिविधि पर नजर रखें।