आगामी नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार देर शाम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की स्थिति देखी।