संतकबीरनगर जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, मंदिर परिसरों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।