पौली क्षेत्र के शिवबखरी में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर रविवार को चहल-पहल बढ़ गई। जहां धनघटा विधायक की पहल पर यहां काम तेजी से कराया जा रहा है वहीं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। शिवबखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 2013 में शुरू हुआ था। यहां के अति पिछड़े क्षेत्र के लोगों में यह उत्सुकता हुई कि उन्हें भी अब नजदीक में ही अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।