शक्ति की उपासना का नवरात्र पर्व रविवार शुरू से शुरू हो गया। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित माता के मंदिरों में सुबह से ही पूजन-अर्चन के लिए लोग पहुंच गए। हर ओर देवी के जयकारे और घंट-घड़ियाल गूंजने लगे। घरों में कलश की स्थापना का कार्यक्रम पूरे दिन चलता रहा। जबकि माता के दर्शन और पाठ का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया। यह क्रम लगातार नौ दिनों तक चलेगा।