कार्तिक पूर्णिमा पर धनघटा के बिड़हर घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। रूट डायवर्जन लागू रहने से यातायात सुचारु रहा और श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में परेशानी नहीं हुई। मेले की सुरक्षा में 10 निरीक्षक, 26 उप निरीक्षक, 108 अन्य पुलिसकर्मी और डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात रही।