फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: अखिलेश यादव बोले-दान घोटाले में छोटे कर्मचारियों को जेल भेजा, बड़े नाम बच गए

सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में पूर्णकालिक सीईओ नियुक्त किए जाने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नई चीजें होने पर क्या पुराने मामलों को भुला दिया जाएगा। उन्होंने राम मंदिर के दान से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए ‘राम धन’ की सुरक्षा पर सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें किसी से शिकायत नहीं है, लेकिन जिस तरह दान की चोरी हुई, उसमें सामान्य कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया, जबकि बड़े नामों को छोड़ दिया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे ‘राम धन’ की चोरी नहीं होगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या का विकास विश्वस्तरीय शहर के रूप में किया जाना चाहिए था। उनके अनुसार अयोध्या में विकास की काफी संभावनाएं हैं और शहर को बेहतर तरीके से विकसित किया जाना चाहिए। अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके मन में बहुत लालच था, जिसके कारण गरीबों की जमीन के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। उन्होंने अयोध्या में जमीन से जुड़े मामलों को लेकर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें