जेल की अंधेरी कोठरी में बीती हर एक रात कैसे किसी इंसान को भीतर ही भीतर तोड़ देती है, रविवार को सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की जुबां से उसका दर्द उस समय छलका, जब लग एक साल बाद जेल की सलाखों से बाहर निकलकर, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समर्थकों के बीच पहुंचे। उनकी आवाज में बरसों की खामोशी और दर्द साफ झलक रहा था। उन्होंने कहा कि जेल में हर रात वे खुदा से मौत की भीख मांगते थे, पर मौत भी उनसे रूठी रही और हर शाम बस इसी अनजान डर के साथ सोते थे कि न जाने अगली सुबह कौन-सी भारी खबर लेकर आए। अपनी इस व्यक्तिगत पीड़ा के बीच उन्होंने देश के बेरोजगार युवाओं की बेबसी, आत्महत्या करते किसानों और इंसाफ की उस सिसकती उम्मीद को भी शब्द दिए, जिसे लेकर वे बोले कि बदला घटिया लोग लेते हैं, हमें बस इंसाफ चाहिए। बिना किसी दल का नाम लिए उन्होंने कहा कि जो लोग आपसे आजादी छीनना चाहते हैं, उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देने हैं।