फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटने के बाद आजम खान का पाकबड़ा जीरो प्वाइंट पर जोरदार स्वागत

पाकबड़ा। जेल से रिहा होने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खान का बुधवार को पाकबड़ा जीरो प्वाइंट पर सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। आजम खान के काफिले के जीरो प्वाइंट पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। आजम खान के स्वागत के लिए कार्यकर्ता पहले से ही जीरो प्वाइंट पर पहुंच गए थे। जैसे ही उनका काफिला वहां पहुंचा, समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने आजम खान के समर्थन में नारे लगाए। स्वागत के दौरान समर्थकों ने फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। आजम खान के काफिले के गुजरने के दौरान जीरो प्वाइंट पर कुछ देर के लिए भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें