फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शहर में जाम के साथ व्यापार प्रभावित, नहीं हो रही सुनवाई, व्यापारियों ने उठाया समस्याओं का मुद्दा

रायबरेली। शहर का व्यापारी अमृत योजना के तहत खोदी गई पाइपलाइन से परेशान है। जगह-जगह खोदाई की गई है और उस कारण शहर में जाम की समस्या बनी हुई है तो व्यापार प्रभावित है। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में रविवार को व्यापारियों का दर्द उभर कर सामने आया। व्यापारियों ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सकी है। आनंदनगर स्थित एक कॉम्पलेक्स में आयोजित संवाद कार्यक्रम में व्यापारी नेता अतुल गुप्ता ने कहा कि शहर में एक समस्या नहीं है। यहां पर समस्याओं का अंबार है। अमृत योजना के तहत सीवर लाइन की खोदाई की गई है। इस कारण शहर में हर दिन जाम लग रहा है तो साथ ही व्यापार प्रभावित है। बारिश में जलभराव न होने के लिए तमाम दावे किए गए लेकिन हकीकत में सभी दावे फेल हो गए हैं। मानसून सीजन में शहर में जलभराव बड़ी समस्या है। इसे लेकर नगर पालिका प्रशासन से व्यापारियों ने गुहार लगाई लेकिन कार्रवाई के नाम केवल आश्वासन मिला है। व्यापारी पंकज प्रजापति का कहना है कि बिजली समस्या से व्यापारियों को परेशान होना पड़ता है। इसे लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन व्यापारियों के बढ़े बिल पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जरूरी है कि व्यापारियों के लिए एक अलग से काउंटर बनाया जाए, तभी उनकी समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापारी संदीप जैन ने कहा कि आनंदनगर कॉम्पलेक्स के बाहर जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश होते ही पानी कॉम्पलेक्स के बाहर भरता है, जिससे व्यापार प्रभावित होता है। इस समय त्योहार का समय है और जलभराव होने से ग्राहक दुकानों पर नहीं आ रहे हैं। व्यापारी चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जाम की समस्या बनी हुई है। इस कारण व्यापारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। हर दिन शहर में जाम लगता है और इस पर कोई कारगर कार्रवाई नहीं की गई है। एकल मार्ग बनाया गया, लेकिन वह भी घिसट रहा है। जाम लगने से व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें