सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। पहले राउंड की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज ने बढ़त बनाई। उन्हें 535 वोट मिले। मतगणना के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने भी निरीक्षण किया। मतगणना जारी है और आगे के राउंड के परिणाम आने के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी।