नाथीपुर मजरे रामचन्द्रपुर राम गोपाल 55 वर्ष पेशे से श्रमिक थे। सोमवार की भोर में वह गांव के पास रेल लाइन पार कर खेत की तरफ जा रहे थे। तभी, प्रयागराज से लखनऊ जा रही बरेली एक्सप्रेस की चपेट में आ गये। घटना में उनकी मौत हो गई। लोको पायलट ने घटना की सूचना लक्ष्मणपुर स्टेशन व कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गये। उनकी पत्नी सुशीला ने गांव के कुछ लोगों पर उनकी हत्या करने व शव रेल लाइन पर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन के लोको पायलट ने उसके ट्रेन के सामने आ जाने की सूचना दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।