फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में सई नदी से नहीं निकल सका ट्रक

सई नदी में गिरे चीनी से लदे ट्रक को निकालने का अभियान छठे दिन भी जारी है। अभी तक ट्रक को निकालने में कोई सफलता नहीं मिली है। ऊंचाहार से आया गोताखोरों का दल और पुलिस प्रशासन बचाव कार्य में लगे हैं। गोताखोर गहरे पानी में उतरकर ट्रक को जंजीर से बांधकर खींचने का प्रयास करते हैं। क्रेन से खींचने पर जंजीर की पकड़ ढीली हो जाती है। कई बार अधिक खिंचाव के कारण रस्सी भी टूट गई। घंटों की मशक्कत के बाद भी ट्रक को निकाला नहीं जा सका। इसके बाद दल को वापस लौटना पड़ा। दूर-दराज से पहुंचे लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दस-दस किलोमीटर दूर से लोग ट्रक देखने सई नदी तट पर पहुंचे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें