रायबरेली। सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष के उप चुनाव में निर्दलीय सरफराज 645 मतों से लीड हासिल कर ली, लेकिन चुनाव परिणाम में रोक लगा दी गई है। असल में पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें स्टे आर्डर आया है। अब यह पेंच प्रशासन के लिए चुनौती सरीखा हो गया है। उधर सरफराज के समर्थकों ने मतगणना स्थल के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया है। प्रशासनिक स्तर पर अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। परिणाम कब घोषित किया जाएगा, इस पर सभी की निगाह प्रशासनिक अधिकारियों पर लगी हैं। समर्थकों के हंगामा पर प्रशासनिक अधिकारियों ने परिणाम घोषित करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराने की कोशिश की है।