फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में शिव पुराण कथा की कलश यात्रा में शामिल होंगे 10 हजार भक्त, हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर चरड़ई में टोल के पास 11 सितंबर से शुरू होने वाली विशाल शिव पुराण कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 10 सितंबर को निकलने वाली कलश यात्रा में 10 हजार भक्त शामिल होंगे। हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी होगी। विश्वविख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) कथा सुनाएंगे। खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने शनिवार को कथा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। शहर स्थित आवास पर पत्रकारों को शिव पुराण कथा के संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे ऊंचाहार क्षेत्र, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, शिव महापुराण कथा समिति और हजारों श्रद्धालुओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। 10 सितंबर को 10 हजार महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होंगी। रामचंदपुर मैदान से कलश यात्रा निकलकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी। भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी हो सकती है। कथा स्थल पर पांच लाख भक्ताें के बैठकर कथा सुनने की व्यवस्था की गई है। करीब 100 बीघा क्षेत्रफल में जर्मन हैंगर, भव्य पंडाल और श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाओं का काम चल रहा है। 10 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पेयजल, शौचालय, अस्थायी चिकित्सालय आदि की भी व्यवस्था की गई है। मंच के बगल में ही मीडिया सेंटर स्थापित कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश के कई मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों, केंद्रीय व राज्य के मंत्रियों, सनातन परंपरा के संत-महात्मा, शंकराचार्य, उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय से जुड़े सम्मानित न्यायाधीशों सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों के अलावा जिले के हर व्यक्ति को कथा में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें