फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

रायबरेली में खीरों विकासखंड के प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल अजीतपुर में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयीय एक दिवसीय कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज अजीतपुर, राजकीय इंटर कॉलेज चांदा टीकर, जवाहर राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी, प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल अजीतपुर, सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों और बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज सहित विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में 14 वर्ष से कम आयु के बालिका वर्ग में प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल अजीतपुर की टीम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजीतपुर को 19-13 से हराया। 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों ने प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल अजीतपुर को 27-18 से तथा 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज ने प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल की टीम को 23-10 से पराजित कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। प्रतियोगिता में निर्णायक एवं संचालन की भूमिका जूनियर हाईस्कूल बेमौरा के प्रधानाचार्य संतलाल, नर्मदेश्वर इंटर कॉलेज रामबाग के प्रमोद कुमार, सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों के सुरेंद्र प्रसाद, बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज के जीत बहादुर सिंह व सदानंद श्रीवास्तव तथा प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल के दीपक यादव और आदित्य प्रताप सिंह ने निभाई। प्रतियोगिता के खो-खो मुकाबले शनिवार दोपहर बाद खेले जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें