फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में शंख बजाकर जगाए गए श्रीहरि, देवउठनी एकादशी की रही धूम

जागो देव जागो के जयकारों के साथ सृष्टि के पालनकर्ता श्रीहरि को शुक्रवार को रायबरेली में देवउठनी एकादशी पर जगाया गया। मंदिरों में सुबह से भीड़ रही तो वहीं घरों में भी पूजा की गई। भगवान को सिंघाड़ा और गन्ने का प्रसाद अर्पित किया गया। हवन किया गया और साथ ही शंख बजाकर उनका आह्नान हुआ। श्रीहरि देवउठनी एकादशी पर योगनिद्रा से उठते हैं। इसी के साथ शुभ कार्यों का शुभारंभ होता है। शुक्रवार को सुबह से ही लोगों की भीड़ मंदिरों में दिखी। इसी के साथ तुलसी विवाह की तैयारी भी शुरू कर दी गई। महिलाओं ने तुसली की पूजा की। घरों में श्रीहरि के सामने घी का दीपक जलाकर उनसे सुख और समृद्धि की कामना की गई। आचार्य द्विवेदी नगर स्थित सर्वेश्वर मंदिर में शिवलिंग का श्रंगार किया गया और महिलाओं ने देवउठनी एकादशी की कथा सुनी और साथ ही तुलसी विवाह की तैयारी की। तुलसी के पौधे तो सजाया गया। उनकी चूड़ी अर्पित की गई। घरों में शालिग्राम को गंगाजल से स्न्ना कराया गया और सूप और शंख बजाकर नारायण को जगाया गया। जागो देव के जयकारे लगाए गए। मंदिरों में प्रसाद वितरण भी किया गया। शहर से लेकर जिले तक गन्ने की खूब खरीद हुई। सफेद दौर लाल गन्ने की किस्म बाजार में बिकी। 20 रुपये से लेकर 50 रुपये तक बिका। शरबती गन्ना सबसे मंहगा रहा। इसकी कीमत 70 रुपये रही। शहर के मलिकमऊ, आंबेडकर पार्क, कचहरी रोड पर दुकानदारों ने गन्नों के ढेर लगाकर उनकी बिक्री की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें