पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के मनपुर गांव निवासी प्रेमशंकर ने भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और उनके सुरक्षा कर्मी पर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। सोमवार को शिकायतकर्ता कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। मामले में उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।