फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: जंगल क्षेत्र में असम हाईवे पर धान से भरा ट्रक पलटा, सात घंटे बाद यातायात बहाल

Thu, 24 Sep 2026 11:24 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में असम हाईवे पर जरा चौकी के निकट गढ़ा पचपेड़ा मोड़ पर बुधवार रात धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा रात करीब दो बजे जंगल क्षेत्र में हुआ। ट्रक के सड़क पर पलटने से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा की मदद से ट्रक को सड़क किनारे कराया।

ट्रक को हटाने की कार्रवाई के दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों को नियंत्रित किया। काफी प्रयास के बाद ट्रक को किनारे कराया जा सका। इसके बाद भी सड़क पर यातायात सामान्य होने में समय लगा।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे यातायात पूरी तरह चालू कराया जा सका। इसके बाद हाईवे से वाहनों का आवागमन सामान्य हो गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें