फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: घरों में हुई गोवर्धन पूजा, महिलाओं ने पकवानों का लगाया भोग, सुख-समृद्धि की कामना

Tue, 10 Nov 2026 01:29 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

पीलीभीत के बिलसंडा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने घरों के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, गोशालाओं में भी गो पूजन के आयोजन हुए। गायों को तिलक लगाकर फल, गुड़ और चना खिलाया गया।

सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने आंगन में गोबर से चौक बनाकर गाय, बैल और गोकुल गांव की आकृतियां उकेरीं। इसके बाद सींकों की सहायता से गोवर्धन पर्वत का स्वरूप तैयार किया। 

चावल से बने पकवानों और विभिन्न व्यंजनों का भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाया गया। पूजा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने सहित अन्य पारंपरिक कथाएं भी सुनाई गईं। दोपहर तक घरों में पूजा-पाठ का सिलसिला चलता रहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन और पूजन भी किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें