मुजफ्फरनगर में सपा सांसद हरेंद्र मलिक को सोमवार को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने से रोका गया। आवास पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए सांसद ने देश में अघोषित आपातकाल होने की बात कही और अधिकारियों से कानून अपने हाथ में नहीं लेने को कहा। बाद में वह पुलिस निगरानी में बड़ौत में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।