फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में 5 वांछित आरोपी गिरफ्तार, एक को लगी गोली; पिस्टल, तमंचे और स्कॉर्पियो बरामद

मुजफ्फरनगर में भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी गांव में फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जौली नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आर्यन उर्फ सावन घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बादल कुमार, निखिल उर्फ फाटा, हार्दिक सहरावत और आशीष कुमार को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक मस्कट, दो तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो बरामद की गई है। एसएसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें