फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: 11वें विशाल मां भगवती के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु

मुज़फ्फरनगर। गांव बाबरी स्थित शनि धाम मंदिर परिसर में आयोजित 11वें विशाल मां भगवती जागरण में भजनों की धूम रही। मां भगवती की महिमा का गुणगान करते भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मंदिर परिसर में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के भजनों का आनंद लिया और जयकारों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। जागरण में पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जागरण का शुभारंभ समाजसेवी अनोखेलाल पाल और ग्राम प्रशासक अनुराधा सैनी ने संयुक्त रूप से मां भगवती की ज्योत प्रज्वलित कर किया। आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजकों ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष नरेश सैनी, बसंत सैनी, रमेश सैनी, सुनील सैनी, अभिषेक सैनी और सुधीर प्रजापति सहित समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें