रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक व दो के बीच खड़ी डीजल लदी मालगाड़ी के वैगन पर एक दिव्यांग युवक चढ़ गया। ओएचई की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। इस बीच धमाके जैसी आवाज के साथ चिंगारी गिरने से डीजल के टैंक वैगन ने आग पकड़ ली। इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने आग बुझाई। एंबुलेंस से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।