गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्राओं, एनएसएस स्वयंसेविकाओं और शिक्षिकाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ सहभागिता की। इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।