छठ पर्व को लेकर अपने घरों को लौट रहे यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि कई यात्री ट्रेन के शौचालय में बैठकर सफर करने को मजबूर हैं।