बांग्ला गांव स्थित पश्चिमी होली मैदान के पास श्री गणेश महोत्सव युवा समिति की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में धार्मिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भोले की बारात कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। इसमें अघोरी और भूत-प्रेत के रूप में सजे कलाकारों ने नृत्य कर समां बांध दिया।