फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटवां पांडेय के ग्रामीणों की शिकायत पर लेखपाल को दी चेतावनी, VIDEO

मिर्जापुर जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। मड़िहान में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने फरियाद सुनी। कोटवां पांडेय के ग्रामीणों ने शिकायत की कि दूसरे क्षेत्र के लेखपाल ने जोखू का मकान गिरवा दिया है और अब उनके मकान गिराने की भी बात कही जा रही है। इस पर डीएम ने संबंधित लेखपाल को 48 घंटे के अंदर वृद्ध का मकान बनवाने का निर्देश दिया। ऐसा न होने पर जेल भेजने की चेतावनी दी। सिरसी डूब की जमीन के पट्टा आवंटन में धांधली की शिकायत पर जिलेदार को चेतावनी देते हुए जांच टीम गठित की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें