फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आम के पेड़ से लटकता मिला 32 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही गांव में शनिवार सुबह आम के पेड़ से लटकता 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी शिवशंकर यादव उर्फ दयाशंकर (32) पुत्र स्व. लालता यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। दो दिन से बंद था मोबाइल मृतक के बड़े भाई कृपाशंकर के अनुसार, शिवशंकर पिछले शनिवार को घर से गुजरात के सूरत जाने के लिए निकला था। पिछले दो दिनों से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। शनिवार सुबह गांव में उसका शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। हत्या की आशंका जता रहे परिजन युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें