लालगंज। दिघुली स्थित कृष्णा बाल निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 69वीं जनपदीय स्काउट-गाइड रैली का बुधवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया ने विजेता टीमों को शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समापन समारोह में विजेता टीमों के प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी गई। इस दौरान स्काउट-गाइड गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों का उत्साहवर्धन किया गया।