दीपावली के दिन रविवार को नगर के वासलीगंज बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों का आना-जाना लगा रहा। दोपहर के बाद बाजार में रौनक और बढ़ गई। लोगों ने त्योहार के लिए जरूरी सामान, मिठाइयां, सजावटी वस्तुएं और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। दुकानदार भी दिनभर ग्राहकों को सामान बेचने में व्यस्त रहे।