फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के लगाए आरोपों पर पूर्व विधायक कैलाश नाथ चौरसिया का आया बयान

प्रदीप कुमार चौरसिया ने जिलाधिकारी से पैतृक संपत्ति पर अवैध निर्माण रोकने और उसे कुर्क करने की मांग की है। उन्होंने अपने भाइयों पर बंटवारे के मुकदमे के बावजूद जबरन निर्माण कराने का आरोप लगाया है। प्रदीप चौरसिया ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक कैलाश नाथ चौरसिया पर राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल करने का भी दावा किया है। वहीं मामले को लेकर पूर्व विधायक कैलाश नाथ चौरसिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुझ पर लगाया जा रहा आरोप निराधार है और भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के इशारे पर मुझे बदनाम करने की राजनीतिक साजिश की जा रही है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है और माननीय न्यायालय से जो निर्णय होगा वही सभी लोग मानेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें