मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया। बुधवार को जिला सहकारी बैंक सभागार में सभापति डॉ. जगदीश सिंह की अध्यक्षता में इसका सजीव प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने कहा योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (एलडीबी) के माध्यम से छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन कृषि ऋण छह प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।