सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की सुबह मिर्जापुर दौरे पर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर विंध्याचल के मोतिया झील हेलीपैड पर उतरा। सीएम मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर दर्शन- पूजन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री कालीखोह मंदिर मोड़ स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचे। यहां पर सीएम शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।