स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों के क्रम में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नगर पूर्वी मंडल कार्यालय पर क्लस्टर बैठक हुई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी नियुक्त मतदाता प्रमुखों को 20-20 मतदाताओं से संपर्क करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित मतदाताओं से संपर्क कर उनका नाम, पता एवं मोबाइल नंबर नोट करें और यह जानकारी जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि वरिष्ठ पदाधिकारी फोन के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क कर उनसे मतदान की अपील कर सकें।