कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा के पास जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हो गए। घायलों के अस्पताल पहुंचने पर वहां भी दोनों पक्ष भिड़ गए। सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस और शहर कोतवाल ने पहुंचकर मामला शांत कराया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।