पड़री क्षेत्र में शनिवार सुबह अचानक मौसम बदलने और बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ गई। आसमान में बादल छाने से खेतों और खलिहानों में रखी धान की फसल को भीगने से बचाने के लिए किसान जुटे रहे। वहीं, धान की मड़ाई के लिए थ्रेसर उपलब्ध नहीं होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है।