धान की पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के लिए विकासखंड प्रशासन ने पहल की है। बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी रवि कुमार सिंह ने जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन विकासखंड की 53 ग्राम सभाओं में पहुंचकर किसानों को पराली न जलाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेगा।