फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सेशन के बीच कॉलेज बदलने के विरोध में दूसरे दिन भी धरना, गर्मी में छात्रा बेहोश; सीओ के आश्वासन पर समाप्त

हस्तिनापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने सेशन के बीच दूसरे कॉलेज में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में बुधवार को लगातार दूसरे दिन कॉलेज गेट पर धरना दिया। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि प्रवेश के समय तीन साल तक एक ही कॉलेज में पढ़ाई कराने की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब उन्हें दूसरे कॉलेज में भेजा जा रहा है। भीषण गर्मी के दौरान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा राखी बेहोश हो गई। वहीं, छुट्टी के समय गेट बंद करने को लेकर भी हंगामा हुआ और पुलिस ने गेट खुलवाया। मामला बढ़ने पर सीओ पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे और कॉलेज प्रबंधन से बात की। सीओ के बृहस्पतिवार को कॉलेज आकर प्रबंधन से बात करने और छात्रों की हर संभव मदद के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि बीए पाठ्यक्रम की तीन वर्ष की मान्यता अवधि पूरी होने के कारण छात्रों को दूसरे कॉलेज में स्थानांतरित किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें