हस्तिनापुर की न्यू ब्लॉक कॉलोनी स्थित शांति चौराहे पर नित्यानंद भागवत परिवार के नेतृत्व में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पहले श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ कलश यात्रा निकाली। इसमें महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। धार्मिक भजनों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।